News Chakra @ Shahpura. शाहपुरा शहर के दिल्ली तिराहे स्थित HDFC बैंक के ATM बूथ को बदमाशो ने अपना निशाना बनाया है। बदमाश ATM बूथ के अंदर लगी मशीन को गैस कटर से काटकर करीब 15 लाख रूपए निकालकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका- मुआयना किया।
मैं बेटी हूं कोई सूरज नहीं जो कोहरे की चादर में दुबक जाऊं…

Shahpura पुलिस ने करवाई नाकाबन्दी, खंगाल रहे सीसीटीवी
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए Shahpura इलाके में नाकाबन्दी भी करवाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली तिराहे पर HDFC बैंक का एटीएम बूथ स्थित है। वारदात के समय यहां कोई गार्ड मौजूद नहीं था। देर रात को बदमाश बूथ में घुसे और गैस कटर से मशीन को काटकर उसमे रखे रूपए निकालकर फरार हो गए।
बदमाशो ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर भी स्प्रे कर दिया। बैंक के मुख्य कार्यालय में मशीन से छेड़छाड़ का मैसेज जाने पर उन्होंने शाहपुरा पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया
- नीट पेपर लीक और छात्र हितों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
- महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने से एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ड्यूटी से हटाए गए, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
- पावटा क्षेत्र के जीएल यादव को डिजिटल लर्निंग अभियान में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- पावटा के प्रागपुरा में मोहर्रम बना कौमी एकता की मिसाल, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा कस्बा
