News Chakra

क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल ने शनिवार को कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाथरेड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन, पंचायत परिसर में चारदीवारी व इंटरलॉकिंग सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पाथरेड़ी में विकास की सौगात

विधायक कोष से निर्मित सी.सी. सड़कों के अंतर्गत MDR-251 से जयदयाल के मकान तक, बनवारी गुरुजी के मकान से हिरामल मंदिर होते हुए कैलाश पोसवाल के मकान तक, किराडोद सीमा से ढाणी मोहन लाल यादव तक, दादूका सीमा से ढाणी हरसहाय कुम्हार तक तथा शिव मंदिर से इकलाईं कुएं तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर ग्रामीणों को समर्पित किए गए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पाथरेड़ी में विकास की सौगात

इसके साथ ही महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाथरेड़ी में प्रार्थना स्थल पर इंटरलॉकिंग कार्य का भी लोकार्पण किया गया, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधा मिल सकेगी।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पाथरेड़ी में विकास की सौगात

इस अवसर पर विधायक पटेल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी, ताकि आमजन को सुविधाओं का लाभ उनके गांव में ही मिल सके।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पाथरेड़ी में विकास की सौगात

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पाथरेड़ी के सरपंच रामस्वरूप कसाना, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जगन चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजवीर यादव, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पाथरेड़ी में विकास की सौगात: विधायक हंसराज पटेल ने उप-स्वास्थ्य केंद्र, सड़कें व विद्यालय कार्यों का किया लोकार्पण

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *