
News Chakra. विराटनगर बस स्टैंड पर देर रात एक बेकाबू कैंटर ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कैंटर चालक बाइक सवार को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते ले गया, बाद में पुलिस ने ट्रक आगे लगवा कर कैंटर को रुकवाया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विराटनगर थाना पुलिस पहुंची और कैंटर ट्रक का 5 किलोमीटर तक पीछा किया। जिसके बाद सड़क पर एक ट्रक को खड़ा करवाकर कैंटर को रुकवाया गया। लेकिन इस दौरान कैंटर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।
दुल्हन जब किसी घर की दहलीज में प्रवेश करती है…
गुस्साए ग्रामीणों ने अलवर विराटनगर स्टेट हाईवे पर लगा दिया जाम
इधर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अलवर विराटनगर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों से काफी देर समझाइस की। घटना के बाद सूचना पर VIRATNAGAR सीओ संजीव चौधरी, थाना प्रभारी रामसिंह यादव, भाबरू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
- पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान
- पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक
- राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन






