कोटपूतली पहुंची जिला प्रमुख़ रमा चोपड़ा, निजी कार्यक्रम में जाते समय नारेहड़ा में स्वागत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सोमवार को निजी दौरे पर कोटपूतली पहुंची। जिला प्रमुख ने ग्राम नारेहड़ा सरपंच रंजू कँवर के निवास पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

कोटपूतली पहुंची जिला प्रमुख़ रमा चोपड़ा

नारेहड़ा सरपंच के निवास पर पहुंचने पर सरपंच रंजू कवर सहित ग्रामीणों ने जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा का माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत- सम्मान किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने जिला प्रमुख से गांव के विकास पर चर्चा करते हुए गांव को ढाणियों से जोड़ने वाले रोड, चिकित्सा व बालिका शिक्षा को लेकर चर्चा की।

Rajasthani Dupatta खरीदें…

इस मौके पर पूर्व सरपंच संतु सिंह तंवर, पूर्व सरपंच जसवंत मांठ, समाजसेवी रतन लाल शर्मा, पूर्व पार्षद धूडसिंह शेखावत, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, निजी शिक्षण संस्थान के तहसील अध्यक्ष रतन लाल सैनी, गणपत सैनी, वार्ड पंच संजय जोशी, पवन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश गुर्जर, एलडीसी सुरेश कुमार, पंचायत सहायक ओम प्रकाश गुर्जर, अशोक सिंह, मामराज सिंह, राजेंद्र सिंह, सेडूराम ठेकेदार, दीपेंद्र सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

हमें Google News पर Follow करें

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।