कोटपूतली. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान की गई बजट घोषणा की क्रियान्यिति के लिए नवसृजित जिला कलक्टर कार्यालय के संचालन के लिए विभिन्न पद सृजित करने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
नए जिलों में जिला कलक्टर कार्यालय में लेखा अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड द्वितीय, अतिरिक्त निर्जी सचिव, निजी सहायक प्रथम, उप विधि परामर्शी, कनिष्ठ विधि अधिकारी, सहायक राजस्व लेखा अधिकारी ग्रेड प्रथम, सहायक राजस्व लेखा अधिकारी ग्रेड द्वितीय, तहसील राजस्व लेखाकार, संस्थापन अधिकारी के एक एक पद व प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के दो दो, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 3 वरिष्ठ सहायक के 4, कनिष्ठ सहायक के 8, सूचना सहायक के 3, जमादार का एक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 15 पदों के सूजन की स्वीकृति जारी की गई है।
इसके अलावा नवसृजित कार्यालय को विभागीय भवन उपलब्ध नहीं होने तक किराए के भवन में ही संचालन करने की सहमति प्रदान की गई है। यह सहमति नव सृरजितजिलों के गठन के लिए जारी अधिसूचना की तिथि से प्रभावी होगी।
- नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार
- जिला कोटपूतली: 108 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान, 816 उम्मीदवार मैदान में
- स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित
- पावटा में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम
- अनीता देवी ने सम्भाला सरपंच पद का कार्यभार
