Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • AUS vs WI 2nd Test | ऑस्ट्रेलिया ने 289 रन पर घोषित की पारी, वेस्टइंडीज के पास 35 रन की बढ़त
  • SPORTS

AUS vs WI 2nd Test | ऑस्ट्रेलिया ने 289 रन पर घोषित की पारी, वेस्टइंडीज के पास 35 रन की बढ़त

News Chakra January 26, 2024
AUS-vs-WI-2nd-Test-ऑस्ट्रेलिया-ने-289-रन.webp

AUS vs WI 2nd Test

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट

Loading

ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा (75) (Usman Khawaja), एलेक्स कैरी (65) (Alex Carey) और कप्तान पैट कमिंस (नाबाद 64 रन) (Pat Cummins) के अर्धशतकों से 24 रन पर चार विकेट के झटकों से उबरते हुए शुक्रवार को यहां वेस्टइंडीज (AUS vs WI 2nd Test) के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी नौ विकेट पर 289 रन पर घोषित की। 

वेस्टइंडीज ने स्टंप तक दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 13 रन बना लिये हैं जिससे उसकी कुल बढ़त 35 रन की हो गयी। क्रेग ब्रेथवेट तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टीव स्मिथ फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर विफल रहे जिससे ऑस्ट्रेलिया के चाय के ब्रेक तक 24 रन पर चार विकेट गिर गये थे। 

यह भी पढ़ें

स्मिथ पारी के पहले ही ओवर में केमार रोच की गेंद पर पगबाधा आउट हुए और फिर अगले ओवर में मार्नस लाबुशेन भी पवेलियन लौट गये जिन्हें अल्जारी जोसफ (84 रन देकर चार विकेट) ने आउट किया। रोच (43 रन देकर तीन विकेट) ने फिर कैमरन ग्रीन और ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया। मिशेल मार्श (21) भी जल्दी आउट हो गये जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में थी। 

इसके बाद ख्वाजा और कैरी ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किये और छठे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभायी। कैरी के आउट होने के बाद ख्वाजा को कमिंस का साथ मिला जिससे इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 81 रन की भागीदारी निभायी। 

कमिंस ने नाथन लियोन के साथ नौवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े और फिर पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज ने सुबह आठ विकेट पर 266 रन से खेलना शुरू किया। केविन सिंक्लेयर ने 97 गेंद में 50 रन बनाकर पदार्पण में अर्धशतक जड़ा जिससे वेस्टइंडीज ने पहली पारी 311 रन पर खत्म की। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Australia Open 2024 | 6 साल बाद नोवाक जोकोविच को मिली शिकस्त, बोले- ‘सेमीफाइनल में हार अंत की शुरूआत…
Next: India vs England | पहला टेस्ट मैच का तीसरा दिन, पहले सत्र में सिमट गयी टीम इंडिया, 190 रनों की मिली …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1660318823-1773061995702346319279591173862.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर और 2 डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image1501972761-17730574804877970958513010205017.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image716095735-17729928592105678399554541555502.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के टसकोला से भैरू बाबा मंदिर के लिए 5वीं विशाल पदयात्रा रवाना, भजन-कीर्तन के साथ गूंजे जयकारे

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1948441137-17729863899471028394331313422199.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.