Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • AUS vs WI 2nd Test | ऑस्ट्रेलिया पर वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत देख ब्रायन लारा के आंखों में आए आंसू,…
  • SPORTS

AUS vs WI 2nd Test | ऑस्ट्रेलिया पर वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत देख ब्रायन लारा के आंखों में आए आंसू,…

News Chakra January 28, 2024
AUS-vs-WI-2nd-Test-ऑस्ट्रेलिया-पर-वेस्टइंडीज-की.webp

Brian Lara and Adam Gilchrist Video AUS vs WI 2nd Test

ब्रायन लारा और एडम गिलक्रिस्ट (Screengrab from Posted Video)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज (West Indies Beat Australia) ने दूसरे मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिसके बाद वेस्टइंडीज का हर खिलाड़ी ख़ुशी से झूमने लगा। जिसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा (Brian Lara) का भी नाम शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया पर वेस्टइंडीज की जीत से वह बेहद खुश हुए हैं। उन्होंने ख़ुशी से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) को गले लगा लिया। जिसके बाद लारा काफी भावुक भी दिखाई दिए। 

दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में 8 रन से हराने में सफल रही है। 27 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वेस्टइंडीज ने कोई टेस्ट मैच जीता है। जबकि 21 साल के बाद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इसलिए यह वेस्टइंडीज के लिए किसी ऐतिहासिक जीत से कम नहीं है। इस जीत में वेस्टइंडीज के युवा तेज़ गेंदबाज शमर जोसेफ का सबसे बड़ा हाथ रहा। जिन्होंने 7 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस जीत के बाद को ब्रायन लारा के आंखों में ख़ुशी के आंसू नज़र आए। 

Adam Gilchrist hugged and congratulated Brian Lara in the commentary box after a historic West Indies win at the Gabba.

– Gilly is a true gentleman…!!! ❤️pic.twitter.com/xk92Lgw3tb

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 28, 2024

सोशल मीडिया पर ब्रायन लारा के भावुक होने का और एडम गिलक्रिस्ट को गले लगाने का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि लारा वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया पर जीत से बेहद खुश हैं। वह वेस्टइंडीज की जीत से इतने खुश थे कि वह तुरंत उठकर एडम गिलक्रिस्ट को गले लगा लिए।   

यह भी पढ़ें

जानकारी के लिए बता दें कि वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 रन से ऑस्ट्रेलिया को मात दी। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने डे नाईट टेस्ट के सीरीज में बराबरी कर ली। शमर जोसेफ ने जोश हेजलवुड को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया। जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ 91 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने 1997 के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली जीत दर्ज की है। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 1st Test Day 4 Live | क्या ओली पोप जड़ेंगे दोहरा शतक? या टीम इंडिया दिखाएगी बाहर का रास्ता…
Next: Deepak Chahar | पूरी तरह से फिट दीपक चाहर, टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने पर रहगी निगाहें

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.