Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Australian Open 2024 | 43 साल की उम्र में रोहन बोपन्ना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आस्ट्रेलियाई ओपन के …
  • SPORTS

Australian Open 2024 | 43 साल की उम्र में रोहन बोपन्ना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आस्ट्रेलियाई ओपन के …

News Chakra January 24, 2024
Australian-Open-2024-43-साल-की-उम्र-में-रोहन.webp

Rohan Bopanna Australia Open 2024

रोहन बोपन्ना (PIC Credit: Social Media)

Loading

मेलबर्न: भारत के रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) अपने जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और पुरूष युगल रैंकिग में नंबर एक पर काबिज होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। 43 वर्ष के बोपन्ना टूर्नामेंट से पहले विश्व रैंकिंग (World Record) में तीसरे स्थान पर थे। 

उन्होंने आस्ट्रेलिया के एबडेन के साथ छठी वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजालेस और आंद्रेस मोल्तेनी को करीब पौने दो घंटे तक चले क्वार्टर फाइनल में 6 . 4, 7 . 6 से हराया। अब उनका सामना थॉमस माचाक और झिंझेन झांग की गैर वरीय जोड़ी से होगा। टूर्नामेंट के आखिर में सोमवार को बोपन्ना युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जायेंगे। इससे पहले अमेरिका के राजीव राम अक्टूबर 2022 में 38 वर्ष की उम्र में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे थे। एबडेन रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचेंगे। 

यह भी पढ़ें

 

बोपन्ना 2013 में पहली बार विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे थे। वह युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा के बाद तीसरे भारतीय होंगे। वह अमेरिका के आस्टिन क्राइजेक से शीर्ष स्थान लेंगे जो क्रोएशिया के इवान डोडिज के साथ दूसरे दौर में हार गए थे। बोपन्ना ने 2017 में कनाडा की गैब्रियला डाब्रोवस्की के साथ फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब जीता। 

वह पुरूष युगल में 2010 अमेरिकी ओपन में पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ और 2023 में एबडेन के साथ उपविजेता रहे थे। बोपन्ना मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में पुरूष युगल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी रहे । उन्होंने पिछले साल एबडेन के साथ इंडियन वेल्स टूर्नामेंट जीता था। (एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Igor Stimac | विरोधी गोल के सामने आत्मविश्वास से खेलने वाले खिलाड़ी चाहिए: भारतीय फुटबॉल कोच स्टिमक
Next: Mary Kom On Retirement | संन्यास की खबरों पर मेरीकोम का जोरदार Punch, बोलीं-‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.