Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • BATC 2024 | पीवी सिंधू की दमदार वापसी, एशिया टीम चैंपियनशिप में चीन को 3-2 से दी शिकस्त
  • SPORTS

BATC 2024 | पीवी सिंधू की दमदार वापसी, एशिया टीम चैंपियनशिप में चीन को 3-2 से दी शिकस्त

News Chakra February 14, 2024
BATC-2024-पीवी-सिंधू-की-दमदार-वापसी-एशिया-टीम.webp

PV-sindhu

पीवी सिंधू (File Pic)

Loading

शाह आलम (मलेशिया): स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने चोट के कारण चार महीने बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां जीत दर्ज की जिससे भारत ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (BATC) की महिला स्पर्धा में चीन (China) की मजबूत टीम को 3-2 से हराया।

ग्रुप डब्ल्यू में सिर्फ दो टीम होने के कारण पहले मुकाबले से पूर्व ही भारत की नॉकआउट में जीत सुनिश्चित थी लेकिन टीम ने शीर्ष वरीय चीन को हराकर शान से नॉकआउट में प्रवेश किया। पिछले साल फ्रेंच ओपन के दौरान घुटने में लगी चोट के बाद से बाहर सिंधू ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली हेन युई को 40 मिनट में 21-17 21-15 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता 28 साल की सिंधू की विश्व रैंकिंग 11 जबकि हेन युई की आठ है।

यह भी पढ़ें

तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को इसके बाद ल्यु शेंग शु और टेन निंग की जोड़ी के खिलाफ 19-21 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि अस्मिता चालिहा भी दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी वैंग झी यी के खिलाफ 13-21 15-21 से हार गई जिससे तीन मैच के बाद भारत 1-2 से पिछड़ गया।

त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने इसके बाद ली यी जिंग और लुओ शू मिन की जोड़ी को एक घंटे और नौ मिनट में 10-21 21-18 21-17 से हराकर भारत को बराबरी दिलाई। निर्णायक मुकाबले में दुनिया की 472वें नंबर की अनमोल खरब ने दुनिया की 149वें नंबर की वू लियो यू को एक घंटे और 17 मिनट में 22-20 14-21 21-18 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। भारतीय पुरुष टीम बुधवार को ग्रुप ए लीग मैच में हांगकांग से भिड़ेगी। 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 3rd Test | तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया Playing 11 का ऐलान, ‘इस’ घातक गेंदबाज को द…
Next: WFI Row | भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता हुई बहाल, साक्षी और बजरंग ने संजय सिंह पर लगाया ‘ये’ आरोप

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1734444940-1774897229073256159970614527908.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-365795963-17748948883713601075696938682989.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सामूहिक राष्ट्रगान, ‘वंदे मातरम्’ से गुंजायमान हुआ वातावरण

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image1612865283-17748931821004746758327633932137.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image-143350671-17748903280115194788415717547545.jpg
  • Top news

पावटा मंडल में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.