बिग ब्रेकिंग: वेंटिलेटर है मगर चालू नहीं, पेशेंट जयपुर रैफर

17 वेंटीलेटर होने के बावजूद पेशेंट को जयपुर रैफर कर रहा बीडीएम जिला अस्पताल

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। शहर के सबसे बड़े अस्पताल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने का नाम नहीं ले रही हैं। शासन, प्रशासन और जिम्मेदार वेंटिलेटर मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज, जिनको ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सख्त जरूरत है, आना लगातार जारी है।

गुरुवार 11:00 बजे निकटवर्ती बानसूर से कोरोना पॉजिटिव मरीज को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल में लाया गया है। मरीज की पत्नी ने न्यूज़ चक्र को बताया कि उनके पति को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और वेंटिलेटर की सख्त जरूरत है, बीडीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने भी वेंटिलेटर की आवश्यकता बताते हुए मरीज को जयपुर के लिए रैफर करने की बात कही है।

सबसे बड़ा सवाल: वेंटिलेटर अस्पताल में मौजूद, चालू क्यों नहीं हो रहे ?

आपने अखबारों में पढ़ा होगा, समाचारों में देखा होगा कि कई बार जान बचाने के लिए देश में गंभीर मरीजों को ग्रीन कोरिडोर बना करके और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गई है। लेकिन कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल में 17 वेंटिलेटर पिछले 1 साल से धूल फांक रहे हैं, और अब जब प्रतिदिन अस्पताल में वेंटिलेटर की आवश्यकता वाले मरीज पहुंच रहे हैं इसके बावजूद भी वेंटिलेटर उसको चालू नहीं किया जा रहा है। सवाल है क्यों? इंतजार किसका है ?

देखें, समाचार से संबधित विडियो…Click Here.

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।