न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। बहरोड (Behror) के सोडावास रोड पर बहरोड के भाजपा नेता मोहित यादव पर हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि सोडावास रोड पर मोहित यादव की कार पर अज्ञात हमलावरों ने पहले कार को टक्कर मारी और फिर हॉकी- डंडों से मोहित यादव पर हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता मोहित यादव पूर्व मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव के पुत्र हैं और गत विधानसभा चुनाव में विधायक पद के प्रत्याशी रहे हैं। फिलहाल हालत ठीक है और बहरोड के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।
भाजपा नेता पर हमले की खबर सुनकर अस्पताल के बाहर व अंदर बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है। हालांकि अभी तक हमलावरों की कोई जानकारी नहीं मिली है, अज्ञात हमलावर बताए जा रहे हैं।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।