Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • Behror: आईफोन लेते एसएचओ ट्रेप, जिले में सप्ताह भर में एसीबी की दूसरी कार्रवाई
  • Behror
  • Kotputli
  • Rajasthan News

Behror: आईफोन लेते एसएचओ ट्रेप, जिले में सप्ताह भर में एसीबी की दूसरी कार्रवाई

News Chakra June 1, 2024
Screenshot_2024-06-01-17-20-55-03_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। एसीबी की टीम ने कोटपूतली बहरोड जिले में चार दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई कर बहरोड सदर थाने के थाना अधिकारी राजेश यादव व उसके रीडर को रिश्वत लेते धर दबोचा है। थानाधिकारी को रिश्वत के रूप में आईफोन लेते गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के डीएसपी नीरज भारद्वाज ने बताया कि बहरोड़ थानाधिकारी राजेश यादव व उसके रीडर कांस्टेबल अजीत सिंह ने परिवादी से आईफोन व 15000 रिश्वत राशि की मांग की थी। जिस पर आज एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना अधिकारी व रीडर को आईफोन का पैकेट रिश्वत के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

Behror: आईफोन लेते एसएचओ ट्रेप, जिले में सप्ताह भर में एसीबी की दूसरी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल अजीत सिंह ने परिवादी से रिश्वत राशि के रूप में मांगे गए 15 हजार रूपए बाद में देने की बात कही। जिसके चलते एसीबी रिश्वत राशि जब्त नहीं कर पाई जबकि आईफोन का पैकेट लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम अब मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि चार दिन पहले ही एसीबी के डीएसपी सुरेन्द्र पंचोली  की टीम ने कोटपूतली तहसील परिसर में कार्रवाई करते हुए NHAI के लेखाकार को 17000 की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया था। चार दिन में एसीबी ने जिले में दूसरी कार्यवाही कर भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ा दी है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राशन डीलर्स ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में लाभांवित पात्रों की ई- केवाईसी करने में जताई असमर्थतता
Next: लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 : बीजेपी ने राजस्थान से खोला खाता, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह जीते

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1734444940-1774897229073256159970614527908.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-365795963-17748948883713601075696938682989.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सामूहिक राष्ट्रगान, ‘वंदे मातरम्’ से गुंजायमान हुआ वातावरण

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image1612865283-17748931821004746758327633932137.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image-143350671-17748903280115194788415717547545.jpg
  • Top news

पावटा मंडल में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.