कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अग्रणी नेता स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर कस्बे में सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व पार्षद, समाजसेवी एवं कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने किया। उनके नेतृत्व में बिजेंद्र आर्य, आशू राजपूत एवं उदय सिंह रावत ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और युवाओं को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कर्नल बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य न केवल मानवता की सेवा हैं, बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम में रवि सेहरा, देशराज आर्य, आर्यन चौधरी, सुनील रावत, धर्मवीर कुमावत (पत्रकार), मौसम आर्य, भूपसिंह पूतली, विकास रावत, प्रवीण सैनी, मनोज सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।



