Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • BREAKING: कोटपूतली जिला अस्पताल के फिर बदले ‘प्रधान’
  • Jaipur
  • Kotputli

BREAKING: कोटपूतली जिला अस्पताल के फिर बदले ‘प्रधान’

News Chakra May 15, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली BDM जिला अस्पताल के पीएमओ पद पर एक बार फिर अदला बदली हो गई है। डॉक्टर चैतन्य रावत ने एक बार फिर BDM जिला अस्पताल के पीएमओ पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों कोटपूतली एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर चैतन्य रावत अनुपस्थित पाए गए थे और अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बीच डॉक्टर चैतन्य रावत का तबादला अजमेर कर दिया गया था। इसके बाद अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अश्वनी कुमार गोयल को अस्पताल का पीएमओ नियुक्त किया गया था। इसके बाद एक बार फिर से डॉक्टर चैतन्य रावत ने अस्पताल पीएमओ का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी BDM जिला अस्पताल में PMO पद के लिए खींचतान देखने को मिली है। पिछले दिनों डॉक्टर अश्वनी गोयल व डॉक्टर चैतन्य रावत के बीच पीएमओ पद के विवाद के चलते अस्पताल स्टाफ की तनख्वाह सहित अन्य कार्य भी बाधित हो गए थे। अब डॉक्टर चैतन्य रावत ने तीसरी बार अस्पताल के पीएमओ पद का कार्यभार ग्रहण किया है।

68 मरीज हैं, आज ऑक्सीजन पर

कोरोना महामारी के चलते जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का आना लगातार जारी है। प्राप्त सूचना के मुताबिक खबर लिखे जाने तक शनिवार को 68 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आज के समाचारों का न्यूज चक्र
Next: कितना खूबसूरत दिखता है ‘आसमान’ से शहर कोटपूतली ? आप भी देखें…

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1734444940-1774897229073256159970614527908.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-365795963-17748948883713601075696938682989.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सामूहिक राष्ट्रगान, ‘वंदे मातरम्’ से गुंजायमान हुआ वातावरण

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image1612865283-17748931821004746758327633932137.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image-143350671-17748903280115194788415717547545.jpg
  • Top news

पावटा मंडल में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.