न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. कोटपूतली- बहरोड जिले के बानसूर में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने घर से दुकान जा रहे एक युवक पर पहले गाड़ी से टक्कर मारी और फिर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. बदमाशों के इस हमले में दुकानदार घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बानसूर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुकानदार सुनील अपने घर से बानसूर दुकान पर आ रहा था. इसी दौरान बालावास मोड़ के निकट बोलेनो गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी से उसे टक्कर मार गिरा दिया और फिर फायरिंग कर फरार हो गए. गाड़ी की टक्कर लगने से पीड़ित सुनील घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.
घटना के बाद मौके पर पहुंची बानसूर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर घटना के साक्ष्य उठाए हैं और गहनता से छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल थाना पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.
- तीन महीने में तीसरी चोरी, पीएम श्री स्कूल की जल व्यवस्था पर फिर संकट
- जेसीबी से साबी नदी का सीना छलनी कर रहे मिट्टी खननकर्ता
- हाईवे प्रिंस तोड़फोड़ प्रकरण में सातवां आरोपी गिरफ्तार, अन्य की जांच जारी
- कोटपूतली पुलिस थाने का निरीक्षण, एसपी सतवीर सिंह ने की जनसुनवाई
- भारत की एकता और सद्भाव का संदेश लेकर निकले पदयात्री वेंकटेश्वर काटूरी राव का कोटपूतली में भव्य स्वागत
