Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Cape Town Pitch | ICC ने केपटाउन की पिच को बताया असंतोषजनक, रोहित शर्मा के बयान पर मचा था बवाल
  • SPORTS

Cape Town Pitch | ICC ने केपटाउन की पिच को बताया असंतोषजनक, रोहित शर्मा के बयान पर मचा था बवाल

News Chakra January 9, 2024
Cape-Town-Pitch-ICC-ने-केपटाउन-की-पिच-को.webp

ICC Cape Town Pitch Rating IND vs SA 2nd Test

Designed Photo

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA Test Series) के बीच केपटाउन (Cape Town Test) में न्यूलैंड्स (Newlands Pitch) पर खेला गया टेस्ट मैच महज़ डेढ़ दिन में ही खत्म हो गया। इस मुकाबले के पहले दिन 23 विकेट गिर गए थे। जिसकी वजह से इस टेस्ट के पहले दिन से ही पिच को आलोचना होने लगी थी। ऐसे में अब न्यूलैंड्स की इस पिच को डिमेरिट पॉइंट्स (Demerit points) मिले हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दी है।

आईसीसी ने केपटाउन के न्यूलैंड्स की पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दी है। जिसके बाद ऐसी ख़बरें भी हैं कि आईसीसी इस पिच को बैन भी कर सकती है। हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

The ICC has rated Newlands Capetown pitch as ‘Unsatisfactory’. pic.twitter.com/WxzTB0YtJb

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 9, 2024

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में महज 107 ओवर ही फेंके गए थे। जिसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा से पिच को लेकर कुछ सवाल पूछे गए थे। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए थे। रोहित ने पिच को लेकर कहा था, हम सभी ने देखा कि इस टेस्ट मैच में क्या हुआ और पिच कैसी रही। हालांकि इस तरह की पिचों पर उन्हें खेलने में कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय पिचों को लेकर भी कोई सवाल नहीं उठाने चाहिए। 

यह भी पढ़ें

इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने  इस दौरान ICC और मैच रेफरी पर दोहरे मानक अपनाने का आरोप भी लगाया था। रोहित ने कहा था कि मैच रेफरी और ICC इन रेटिंग्स को कैसे देखते हैं। आप कैसे रेटिंग देते हैं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन तटस्थ रहना चाहिए।

बताते चलें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। पहले मैच सेंचुरियन में खेला गया था, जहां साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरा मैच केपटाउन में हुआ था। यह मुकाबले पूरे दो दिन भी नहीं चल पाया था। इस मैच में टीम इंडिया ने आसानी से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली थी। इसी के साथ यह सीरीज ड्रा हो गई थी।  



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Mohammed Shami | तमाम मुश्किलों के बाद भी शमी आज अर्जुन अवार्ड से सम्मानित, सही मायनों ने साबित हुए …
Next: Shreyas Iyer | अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए श्रेयस अय्यर, अब मुंबई के लिए खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image903673362-17731622119307576383375759243781.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.