
न्यूज़ चक्र कोटपूतली। भारतीय जनता युवा मोर्चा जयपुर देहात (उत्तर) के जिलाध्यक्ष भगवान शर्मा ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कस्बे के मौहल्ला बड़ाबास निवासी पार्षद प्रतिनिधि मुखिया पायला (मुकेश कुमार गुर्जर) को जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया है।

उक्त नियुक्ति पर पायला ने प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, पार्टी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष भगवान शर्मा समेत आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पायला पिछले काफी लम्बे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। समय- समय पर पार्टी के धरने प्रदर्शन, बैठक समेत अन्य गतिविधियों में सक्रिय भुमिका निभाते है।
- कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन
- पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद
- कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला






