Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी महाविरोध कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कोटपूतली जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक इन्द्राज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के सामने आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कमी, घरेलू गैस की कम आपूर्ति और कालाबाजारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

धरना-प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी और प्रदीप गुर्जर ने कार्यक्रम की व्यवस्था और मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। वक्ताओं ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि तथा कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने कहा कि मौजूदा हालात में केंद्र की मोदी सरकार देश के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण देश में ईंधन संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है, जिससे आमजन का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं शादी-विवाह और समारोहों के सीजन में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी बाधित हो रही है, जिससे होटल, कैटरिंग और छोटे व्यवसायियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा ने कहा कि पहले से ही देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाद्य पदार्थ, सब्जियां, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस जैसी रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि भाजपा ने कभी सस्ती रसोई गैस देने का वादा किया था और राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा भी की गई थी, लेकिन अभी तक आम जनता को इसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने के बाद खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी को लेकर भी केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय से अग्रसेन सर्किल तक गैस सिलेंडर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शव यात्रा निकाली और पुतला दहन कर विरोध जताया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने बताया कि धरना-प्रदर्शन को पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, बहरोड़ से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे संजय यादव, डॉ. आर.सी. यादव, पूर्व चेयरमैन एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सैनी, पीसीसी महासचिव देव कसाणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा, पूर्व पार्षद हनुमान सैनी, प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव, मानवाधिकार आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश गुप्ता, कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष तारा पूतली, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीक, एडवोकेट सतीश निमोरिया, मालीराम कसाणा, अशोक मुदगल नीमराना, पीसीसी सचिव जगदीश मीणा, प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल कसाणा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप कसाना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कसाना, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कविता टोरड़ा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नरेंद्र प्रताप, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह लीडर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जीतू आर्य, रमेश जिंदल, शीशराम दायमा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष मुन्नानुदीन कुरैशी, सतीश मांडैया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल आर्य, राकेश छावड़ी, मुकेश यादव बानसूर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

इस दौरान एडवोकेट पवन सैनी, इंद्राज कसाणा, अभिषेक रावत, मुकेश मुक्कड़, प्रभु रावत, मेहरसिंह भालोजी, वीरसिंह जाट, भागीरथ मीणा, मोहित यादव, हरीश शर्मा देवली, विनोद सैनी, सोहनलाल यादव, बजरंग यादव, गोपाल सिंह, बंसी गुर्जर, अशोक आर्य, पुष्पइंद्र बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा में गणगौर पूजन की धूम, बालिकाएं व महिलाएं निभा रही पारंपरिक रस्में
Next: पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Related Stories

image_editor_output_image-144385336-17734231312597676999481848474284.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1939310151-17734219813133483285075486231697.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image-999349405-17734184879873894414659828777283.jpg
  • Top news

पावटा में गणगौर पूजन की धूम, बालिकाएं व महिलाएं निभा रही पारंपरिक रस्में

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-144385336-17734231312597676999481848474284.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1939310151-17734219813133483285075486231697.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1849829900-17734206014037467552146956578803.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image-999349405-17734184879873894414659828777283.jpg
  • Top news

पावटा में गणगौर पूजन की धूम, बालिकाएं व महिलाएं निभा रही पारंपरिक रस्में

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.