Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Cummins on Khawaja | बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ख्वाजा को मिला कमिंस का साथ, गाजा के समर्थन वाले मुद्…
  • SPORTS

Cummins on Khawaja | बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ख्वाजा को मिला कमिंस का साथ, गाजा के समर्थन वाले मुद्…

News Chakra December 25, 2023
Cummins-on-Khawaja-बॉक्सिंग-डे-टेस्ट-से-पहले-ख्वाजा.webp

Pat cummins and Usman khawaja Gaza Support

पैट कमिंस और उस्मान ख्वाजा (PIC Credit: Social Media)

Loading

मेलबर्न: आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने सोमवार को अपने साथी उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) का समर्थन करते हुए कहा कि इस सलामी बल्लेबाज का गाजा (Gaza) में मानवीय दुर्दशा को सामने लाने का प्रयास ‘आक्रामक नहीं’ है। 

क्रिकेट की वैश्विक संचालन संस्था आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने ख्वाजा के पाकिस्तान के खिलाफ ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के दौरान अपने बल्ले और जूते पर जैतून के पेड़ की शाखा पकड़े काले ‘डव’ (कबूतर) का स्टिकर लगाने की मांग खारिज कर दी थी। कमिंस ने कहा कि उन्हें ख्वाजा के अपने बल्ले और जूते पर ‘डव लोगो’ लगाकर मानवीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और साथी मार्नस लाबुशेन के धार्मिक व्यक्तिगत संदेश दर्शाने के लिए अपने बल्ले पर चील का लोगो लगाने में कोई अंतर नहीं दिखता।  

यह भी पढ़ें

कमिंस ने एमसीजी पर होने वाले दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम वास्तव में उज्जी (उस्मान ख्वाजा) का समर्थन करते हैं। वह जिसमें विश्वास करता है, उसी पर अडिग है और मुझे लगता है कि उसने बहुत ही सम्मानजनक तरीके से यह प्रदर्शित किया है।” उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पिछले हफ्ते कहा कि ‘सभी की जिंदगी समान है’ में मुझे नहीं लगता कि यह बहुत आक्रामक संदेश है और मैं ‘डव’ के बारे में भी यही कहूंगा।”  

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जन्में 37 साल के ख्वाजा का समर्थन करते हुए कमिंस ने कहा, ‘‘लेकिन निश्चित रूप से कुछ नियम बनाये हुए हैं और मुझे लगता है कि आईसीसी ने कह दिया है कि वे इसे मंजूर नहीं करेंगे। वे नियम बनाते हैं और आपको इसे स्वीकार करना होगा।” आईसीसी ने पर्थ में आस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर 360 रन की जीत के दौरान ख्वाजा को काली पट्टी बांधने के लिए फटकार लगायी थी। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Boxing Day Test | बॉक्सिंग डे पर लगातार 16 घंटे खेला जाएगा टेस्ट क्रिकेट, मैदान पर नज़र आएंगे भारत-पा…
Next: IND vs SA Test | आज सेंचुरियन में टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका का घमासान, जानें भारत का रिकॉर्ड, पिच रि…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image903673362-17731622119307576383375759243781.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image-1852440645-17731612729478824508478445770157.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पासपोर्ट सेवा केंद्र को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image-1660318823-1773061995702346319279591173862.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर व 2 डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.