एपीआरओ राहुल आसीवाल पदोन्नत

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पदोन्नति के तहत कोटपूतली में कार्यरत सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) राहुल आसीवाल को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभागीय स्तर पर जारी पदोन्नति सूची में उनका नाम शामिल है। इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

एपीआरओ राहुल आसीवाल पदोन्नत
एपीआरओ राहुल आसीवाल पदोन्नत

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा की ओर से गुरुवार देर शाम जारी सूची में 31 एपीआरओ को पदोन्नति दी गई। राहुल आसीवाल का चयन वर्ष 2022 में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर हुआ था। उन्होंने विभागीय सेवाकाल के दौरान भरतपुर और बारां में भी एपीआरओ के रूप में कार्य किया।

एपीआरओ राहुल आसीवाल पदोन्नत
एपीआरओ राहुल आसीवाल पदोन्नत

पीआरओ के पद पर पदोन्नति के बाद आसीवाल विभागीय गतिविधियों के साथ सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनकी पदोन्नति को लेकर परिचितों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।

Author

Leave a Comment