Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • हरसौरा : दुकान पर बैठे युवक पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली
  • BANSUR
  • Kotputli
  • Rajasthan News

हरसौरा : दुकान पर बैठे युवक पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली

News Chakra August 21, 2023
kmc_20230821_190438

हरसौरा के मोरोड़ी गांव का मामला, मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई सनसनी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला कोटपूतली बहरोड में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला एसपी कार्यालय में आज अधिकारी बैठक कर क्राइम पर मंथन कर रहे थे और इसी दौरान हरसोरा थाना क्षेत्र के मोरोड़ी गांव में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने फायरिंग कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना की सूचना लगते ही पुलिस ने आनन- फानन में नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

हरसौरा : दुकान पर बैठे युवक पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली

जानकारी के अनुसार बानसूर के हरसौरा थाना इलाके के मोरोडी गांव में एक दुकान पर बैठे युवक पर बाइक सवार बदमाशो ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली युवक की जांघ को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

हरसौरा : दुकान पर बैठे युवक पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली

सूचना पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली तथा घायल को हरसौरा CHC में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशो को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी भी करवाई है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में हरसौरा में पिकअप सवार युवकों की पिटाई प्रकरण लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने रविवार को ही इस प्रकरण में छह युवकों को गिरफ्तार किया था। … और आज फिर क्षेत्र में फायरिंग की घटना हो गई। जिला एसपी रंजीता शर्मा ने घटना के बाद क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है।

Note : अपडेट समाचारों के लिए वेबसाइट को सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन ऑन करें.

  • पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का विशेष व्याख्यान
  • एडीजे सत्यप्रकाश को पितृ शोक। नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल सोनी
  • नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश
  • पावटा ब्लॉक की ढाणी राज्योंड़ा में जलभराव से मार्ग दुश्वार — ग्रामीणों ने उठाई समस्या
  • पावटा के डिस्कवरी इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, एसपी विश्नोई ने दिया अनुशासन का संदेश

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शाहजहांपुर में 10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, समीप के खेत में पड़ा मिला शव
Next: नवोदय विद्यालय में फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव, रात 1 बजे तक कर रहा था पढ़ाई

Related Stories

image_editor_output_image-1249797128-1768966930916988768595448421937.jpg
  • Kotputli

एडीजे सत्यप्रकाश को पितृ शोक। नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल सोनी

Vikas Verma January 21, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
narayanpur news
  • Kotputli

नारायणपुर में शुरू होने जा रहा है श्रीराम महायज्ञ, कलश यात्रा से सजेगा कस्बा

News Chakra January 18, 2026 0
January 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Dec    

You may have missed

image_editor_output_image1749937963-17689685148173414144805759222353.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का विशेष व्याख्यान

Rajesh Kumar Hadia January 21, 2026 0
image_editor_output_image-1249797128-1768966930916988768595448421937.jpg
  • Kotputli

एडीजे सत्यप्रकाश को पितृ शोक। नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल सोनी

Vikas Verma January 21, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
image_editor_output_image1912059033-17688846477675904707031285072669.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक की ढाणी राज्योंड़ा में जलभराव से मार्ग दुश्वार — ग्रामीणों ने उठाई समस्या

Rajesh Kumar Hadia January 20, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.