न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पावटा जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र का शव क्लासरूम में फंदे से झूलता मिला है। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची प्रागपुरा थाना पुलिस ने मृतक छात्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और साथ ही मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

प्रागपुरा थाना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र सचिन दसवीं कक्षा का विद्यार्थी था। विद्यालय के हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार रात 1:00 बजे तक सचिन अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 2 बजे वह पानी पीने के लिए कमरे से बाहर गया था और सुबह उसका शव क्लास रूम में फंदे पर झूलता मिला।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में सुबह महिला सफाई कर्मी जैसे ही कमरे में सफाई करने आई तो उसने सचिन का शव फंदे से झूलते देखा। सफाई कर्मी ने तुरंत सूचना विद्यालय प्रशासन को दी। मृतक छात्र मनोहरपुर क्षेत्र के गांव हनुतपुरा का रहने वाला था।
मामला आत्महत्या का है या हत्या ! यह अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। एएसपी विद्या प्रकाश ने बताया कि मौके पर एफएएल टीम को बुलाया है, साथ ही घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
नोट : प्रथम दृष्टया व जानकारी के अनुसार समाचार लगातार अपडेट किया जा रहा है। अपडेट समाचारों के लिए देखते रहे न्यूज़ चक्र।
- चतरपुरा के संत सत्यनारायण भारती का राष्ट्रीय स्तर पर होगा सम्मान
- शेरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन
- डॉ. अम्बेडकर छात्रावास में अम्बेडकर विचार मंच की आमसभा आयोजित
- नारायणपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष बने राकेश यादव, सर्वसम्मति से मिली जिम्मेदारी
- एडवोकेट मनोज चौधरी ने विधिवत संभाला बसई सरपंच का पदभार
