गैलेक्सी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोवर्धनपुरा की प्रतिभाशाली छात्रा हेनू यादव पुत्री ओमप्रकाश यादव ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। हेनू की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

स्कूल निदेशक जी.एल. यादव ने बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का परिणाम उत्कृष्ट रहा और सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

वहीं कला संकाय में हर्षिता यादव ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस शानदार परिणाम से न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ा है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी यह प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।


