पावटा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सक्रिय हुए अवैध खननकर्ता, पुलिस ने जेसीबी से कराए रास्ते अवरुद्ध

नगर निकाय चुनाव के दौरान अवैध खननकर्ताओं ने मौका पाकर सोता नदी में बजरी खनन के लिए पूर्व में अवरुद्ध किए गए रास्तों को फिर से खोल लिया। इन रास्तों के जरिए चोरी-छिपे अवैध खनन किए जाने की सूचना पर प्रागपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रास्तों को दोबारा अवरुद्ध कर दिया।

पावटा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सक्रिय हुए अवैध खननकर्ता, पुलिस ने जेसीबी से कराए रास्ते अवरुद्ध
पावटा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सक्रिय हुए अवैध खननकर्ता, पुलिस ने जेसीबी से कराए रास्ते अवरुद्ध

प्रागपुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भजनराम ने बताया कि सोता नदी में अवैध खनन को रोकने के लिए इन रास्तों को पूर्व में जेसीबी मशीन से गड्ढे खुदवाकर बंद कराया गया था। लेकिन थाना क्षेत्र में बैनाड़ी बांध के पास स्थित सोता नदी में अवैध खननकर्ताओं ने निकाय चुनाव का फायदा उठा कर बंद किए गए रास्तों को फिर से चालू कर दिया और चोरी-छिपे बजरी का अवैध खनन किया जा रहा था।

पावटा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सक्रिय हुए अवैध खननकर्ता, पुलिस ने जेसीबी से कराए रास्ते अवरुद्ध
पावटा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सक्रिय हुए अवैध खननकर्ता, पुलिस ने जेसीबी से कराए रास्ते अवरुद्ध

सूचना मिलने पर प्रागपुरा थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीनों की सहायता से नदी तक पहुंचने वाले रास्तों में दोबारा गड्ढे खुदवाकर उन्हें अवरुद्ध कराया। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खनन के लिए वाहनों की आवाजाही को रोकना रहा। पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों पर निगरानी जारी रखने की बात कही है।

Author