कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बागावास अहीरान स्थित अशोका दा सॉलिंग स्कूल में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के शुभारंभ पर विद्यार्थियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से परीक्षार्थियों के माथे पर तिलक लगाकर और मीठा दही खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल परिसर में सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण बना रहा। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सभी परीक्षार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के चेहरों पर उत्साह और उमंग स्पष्ट दिखाई दी।




