Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs AFG 2nd T20I | आज फिर भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, जानें इंदौर की पिच रिपोर्ट और पॉसिबल प्ले…
  • SPORTS

IND vs AFG 2nd T20I | आज फिर भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, जानें इंदौर की पिच रिपोर्ट और पॉसिबल प्ले…

News Chakra January 14, 2024
IND-vs-AFG-2nd-T20I-आज-फिर-भिड़ेंगे-भारत.webp

ind-vs-afg

Loading

नई दिल्ली: आज यानी रविवार 14 जनवरी शाम 7 बजे  भारत और अफगानिस्तान (India Vs Afghanistan) के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होनेवाली। इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया (Team India) के नाम रहा था, ऐसे में आज अफगानिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा।

वैसे देखा जाए तो इस मैच में भी टीम इंडिया का पलड़ा साफ तौर पर भारी ही नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज तक अफगानिस्तान की टीम भारत को T20 मुकाबला नहीं हरा पाई है। फिर खिलाड़ियो पर भी एक नजर डालें तो अफगानिस्तान के मुकाबले टीम इंडिया बेहद मजबूत नजर आती है।

हेड तो हेड 

जानकारी दें कि T20 इंटरनेशनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें अब तक 6 बार टकरा चुकी हैं। इसमें से 5 मैचों में अफगान टीम को हार मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा है। अब इंदौर की बात करें तो यहां टीम इंडिया ने अब तक तीन T20 इंटरनेशनल खेले हैं। इनमें से 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने यहां श्रीलंका को दो मैच हराए भी हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मुकाबला हारा है। 

पिच का मिजाज

दरअसल इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच सपाट है, यहां आउटफील्ड भी तेज है और बाउंड्रीज भी छोटी है यानी यह विकेट बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। अब तक यहां हुए व्हाइट बॉल गेम में खूब रनों की बरसात हुई है। आज भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस मैदान पर हुए तीन T20 मैचों में 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सवा दौ से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस मैदान पर T20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर 260 रन रहा है।

विराट की T20 में वापसी

आज टीम इंडिया इस मुकाबले में थोड़े बदलाव कर सकती है। इनमें से तिलक वर्मा की जगह विराट कोहली का आना लगभग तय ही माना जा रहा है। वहीं आज शुभमन की जगह यशस्वी को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप और मुकेश की जगह आज आवेश को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। वहीं अफगान टीम में बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।

भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान/मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई/रहमत शाह, इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जन्नत, गुलबदीन नईब, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारुखी।

यहां देखें Live मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 चैनल पर होगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध होगी।

 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ishan Kishan | इन दो हरकतों से तबाह हो सकता है ईशान किशन का करियर, चुकानी पड़ेगी राहुल द्रविड़ की ये…
Next: Kohli-Djokovic Friendship | बहुत शानदार है कोहली-जोकोविच की Instagram चैटिंग, विराट ने बताए अपने नए …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.