Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 1st Test | जो रुट ने ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, भार…
  • SPORTS

IND vs ENG 1st Test | जो रुट ने ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, भार…

News Chakra January 25, 2024
IND-vs-ENG-1st-Test-जो-रुट-ने-क्रिकेट.webp

Joe root Surpasses Sachin Tendulkar Most run in Ind vs eng Test

जो रूट और सचिन तेंदुलकर (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series) का पहला मैच (IND vs ENG 1st Test) हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने टी ब्रेक तक 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। ऐसे में इंग्लैंड के करिश्माई बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने गुरुवार, 25 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पीछे छोड़ दिया है। 

दरअसल, रूट ने भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2535 रन बनाए हैं, जबकि 32 साल के रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी की बल्लेबाजी के 21वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर चौका मारकर 2555 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। 

Joe Root has surpassed Sachin Tendulkar to become the leading run scorer in India Vs England Tests. pic.twitter.com/JaqSeQBzdd

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 25, 2024

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में सर्वाधिक रन

  • जो रूट – 2555*
  • सचिन तेंदुलकर – 2535
  • सुनील गावस्कर – 2348
  • सर एलिस्टेयर कुक – 2431
  • विराट कोहली – 1991

गौरतलब है कि जो रूट ने दिसंबर 2012 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। तब से, वह इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी के मुख्य बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट में रूट ने 62.31 की औसत से अब तक 2555 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 10 अर्द्धशतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

रूट ने भारत में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला और 2021 में टेस्ट मैचों के शतक में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने पहली पारी में 377 गेंदों पर 218 रन बनाए थे। वहीं टेस्ट करियर में, जो रूट ने 136 मैचों में 50.19 की औसत से 11445 रन बनाए हैं। जिसमें 30 शतक और 60 अर्द्धशतक शामिल हैं। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 1st Test | रोहित शर्मा ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, फिटनेस से जुड़े सवालों का दिया मुंह तोड़ जवाब…
Next: ICC ODI Cricketer of the Year | ‘ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ बने विराट कोहली, ODI वर्ल्ड कप में मचाय…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1088310220-1773245425292751494278766957670.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.