Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 5th Test Day 1 | टॉस जीत कर बैटिंग के लिए उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाज, आज अश्विन और बेयरस्ट…
  • SPORTS

IND vs ENG 5th Test Day 1 | टॉस जीत कर बैटिंग के लिए उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाज, आज अश्विन और बेयरस्ट…

News Chakra March 7, 2024
IND-vs-ENG-5th-Test-Day-1-टॉस-जीत.webp

IND vs ENG 5th Test Day 1 | टॉस जीत कर बैटिंग के लिए उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाज, आज अश्विन और बेयरस्ट...









































इंग्लैंड की सावधानी भरी शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टॉस जीतने के बाद सावधानी के साथ बल्लेबाजी शुरू की है और पहले 10 ओवरों का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बिना विकेट हुए 35 रन बना लिए थे।

मैच के पहले सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बुमराह और सिराज की गेंदों का सावधानीपूर्वक सामना किया। खबर लिखे जाने तक जैक क्रॉली 24 और बेन डकेट 12 रन बनाकर खेल रहे थे।

 

🚨 Toss Update 🚨

England elect to bat in Dharamsala.

Follow the match ▶️ https://t.co/OwZ4YNua1o#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/v9Pz5RMPX5

— BCCI (@BCCI) March 7, 2024

Loading

धर्मशाला: पिछले तीन मैच में जीत से श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) में अजेय बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम (Indian Cricket Team) इंग्लैंड के खिलाफ आज (गुरूवार 7 मार्च) से यहां (Dharamshala) शुरू होने वाले पांचवें (IND vs ENG 5th Test) और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच खेलेगी। 

भारत ने रांची में चौथा टेस्ट मैच जीत कर घरेलू धरती पर अपना शानदार रिकार्ड बरकरार रखा और अब उसकी निगाह श्रृंखला में 4-1 से जीत दर्ज करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान करने पर टिकी है। यहां की पिच और मौसम को देखकर इंग्लैंड को घरेलू धरती पर खेलने का अहसास हो रहा है। मैच के पहले दो दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जबकि सप्ताहांत में इसमें कुछ बढ़ोतरी होगी।

टीम इंडिया की रणनीति 

आज भारत के हालांकि दो तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों के साथ ही उतरने की संभावना है। जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। उनके साथ मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे जबकि अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी। वहीं बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक और बड़ी पारी खेल कर किसी एक श्रृंखला में 700 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनने की कोशिश करेंगे। 

इंग्लैंड की रणनीति 

इंग्लैंड ने जब से आक्रामक अंदाज में खेलने की ‘बैजबॉल’ शैली को अपनाया तब से उसे टेस्ट क्रिकेट में पहली बार श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसकी टीम दौरे का अंत जीत से करने और बेयरस्टो के लिए यह मैच यादगार बनाने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड के प्रशंसक बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की यह भी एक प्रेरणा होगी। 

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड श्रृंखला की शुरू में केवल एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरा था लेकिन यहां की परिस्थितियों को देखकर वह तीन तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है। ऐसी स्थिति में अनुभवी जेम्स एंडरसन और मार्क वुड के साथ गस एटकिंसन को मौका मिल सकता है जिन्होंने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। शोएब बशीर और टॉम हार्टले इंग्लैंड के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, केएस भरत , देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, टॉम हार्टले, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 5th Test | धर्मशाला टेस्ट में बारिश बन सकती है विलन, जानें पिच का मिजाज और दोनों टीमें
Next: Kuldeep Yadav | धर्मशाला में कुलदीप यादव के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि, ‘इस’ मामले जसप्रीत बुमराह को छ…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.