Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs SA Series | साउथ अफ्रीका के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने भरी उड़ान, बाद में टीम से जुड़ेंगे रोहित-को…
  • SPORTS

IND vs SA Series | साउथ अफ्रीका के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने भरी उड़ान, बाद में टीम से जुड़ेंगे रोहित-को…

News Chakra December 6, 2023
IND-vs-SA-Series-साउथ-अफ्रीका-के-लिए-भारतीय.webp

IND vs SA Series Team India

टीम इंडिया (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे (India Tour Of South Africa) के लिए रवाना हो गई है। इस दौरे में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट (IND vs SA Series) मुकाबले यानी कुल 8 मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम (Team India) ने साउथ अफ्रीका की उड़ान बुधवार तड़के बेंगलुरु (Bengaluru) से भरी है। वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के बाद टीम इंडिया का यह पहला विदेशी दौरा है। 

युवाओं को मिला मौका 

इस दोए से भारतीय टीम मैनेजमेंट को काफी उम्मीदें हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में सेलेक्टर्स ने युवाओं को मौका दिया है। ऐसे में अब नए खिलाड़ियों के पास यह सुनहरा मौका है कि वह अपनी किस्मत को चमका सके। अगर वो साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर अपना लोहा मनवाते हैं तो उनका ये प्रदर्शन टीम इंडिया में उनकी जगह को पक्की करवाने में काफी मदद करेगा। 

VIDEO | Indian cricket team left for South Africa from Bengaluru earlier today. The Indian team will tour South Africa from December 10 to January 7 to play 3 T20Is, 3 ODIs and 2 Tests.#INDvsSA pic.twitter.com/ez4mBMaR5k

— Press Trust of India (@PTI_News) December 6, 2023

खिलाड़ियों ने पोस्ट की तस्वीर 

भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका रवानगी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ फोटो खिलाड़ियों ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए हैं। एक तस्वीर फ्लाइट के अंदर की है, जिसमें रिंकू सिंह सीट पर बैठे हैं और कुलदीप, अर्शदीप जैसे कुछ प्लेयर्स उनके पीछे खड़े हैं। इस फोटो में नज़र आ रहे सभी खिलाड़ी भारत की T20I टीम का हिस्सा हैं।

तीन फॉर्मेट की सीरीज के लिए तीन कप्तान 

जानकारी के लिए बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इस दौरे के लिए भारत की टी20, वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान एक साथ किया गया था। इस दौरे पर खेले जाने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान भी अलग-अलग होंगे। T20I सीरीज में कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। जबकि वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। वहीं टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। 

यह भी पढ़ें

तीनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड 

भारत की टी20 टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो। सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

भारत की वनडे टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BAN vs NZ 2nd Test | न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करना चाहेगा बांग्लादेश, टेस्ट सीरीज जीतने…
Next: BAN vs NZ 2nd Test | फील्डिंग में बाधा डालकर आउट होने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने मुश्फिकुर…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.