Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • India vs Australia | श्रेयस-चाहर पर अच्छा खेलने का दबाव, वाशिंगटन को मिल सकता है मौका
  • SPORTS

India vs Australia | श्रेयस-चाहर पर अच्छा खेलने का दबाव, वाशिंगटन को मिल सकता है मौका

News Chakra December 2, 2023
India-vs-Australia-श्रेयस-चाहर-पर-अच्छा-खेलने-का-दबाव.webp

Shreyas Iyer, Deepak Chahar, Suryakumar Yadav, India vs Australia, T-20 Match

डिजाइन फोटो

Loading

बेंगलुरू : भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 श्रृंखला में पहला, दूसरा और चौथा मैच जीतकर पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले पांचवें और अंतिम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुछ नए प्रयोग कर सकती है। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के दौरे को ध्यान में रखकर श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर के प्रदर्शन पर विशेष गौर करना चाहेगी। 

आपको बता दें कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 सितंबर से टी-20 श्रृंखला खेलनी है, जिसमें अय्यर और चाहर की भूमिका अहम होगी। हालांकि अय्यर ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रायपुर में शुक्रवार को कुछ खास नहीं कर पाए। उनको एक साल के बाद अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला है। इस मैच में उन्होंने सात गेंद का सामना करके केवल 8 रन बना सके, जिसमें कोई बाउंड्री शामिल नहीं है।

Shreyas Iyer, Deepak Chahar, Suryakumar Yadav, India vs Australia, T-20 Match
कप्तान सूर्यकुमार यादव व मैथ्यू वेड

इसलिए दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले अय्यर चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही वनडे विश्व कप में इस मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ शतक भी लगाया था। 

 दीपक चाहर के सामने चुनौती 
श्रेयस अय्यर की तरह दीपक चाहर ने भी चोटिल होने के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद टीम में अपनी वापसी की है। रायपुर में खेले गये मैच में उनको मौका मिला था। वह टी20 प्रारूप में भारत की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल अक्टूबर में खेले थे। इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने टिम डेविड और मैथ्यू शॉर्ट के विकेट लेकर मैच में दबाव डालने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 44 रन खर्च कर दिए। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच उनके अनुकूल नहीं हो सकती है, लेकिन अपनी विविधता पूर्ण गेंदबाजी के कारण चाहर सफलता हासिल कर सकते हैं।

वाशिंगटन सुंदर को मौका 
दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले टीम प्रबंधन ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को भी इस मैच में मौका दे सकता है। वाशिंगटन भी पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहे हैं। उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। 

भारत की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जयसवाल और इशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में किशन की जगह खेलने वाले जितेश शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अभी तक सात विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है। उसकी टीम जीत के साथ श्रृंखला का अंत करके स्वदेश लौटना चाहेगी।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत की टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमॉट, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rinku Singh | IPL ने मुझे दबाव में शांतचित बने रहना सिखाया : रिंकू सिंह
Next: RAJASTHAN ELECTION 2023: कौन होगा ‘आपका विधायक’ आज बताएंगी मतपेटियां, काउंटिंग का काउंट डाऊन शुरू

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.