Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ishan Kishan | इशान किशन पर सख्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड, IPL से पहले खेलने पड़ सकते हैं रणजी के मुकाबले…
  • SPORTS

Ishan Kishan | इशान किशन पर सख्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड, IPL से पहले खेलने पड़ सकते हैं रणजी के मुकाबले…

News Chakra February 13, 2024
Ishan-Kishan-इशान-किशन-पर-सख्त-भारतीय-क्रिकेट-बोर्ड.webp

ishan kishan play first class cricket BCCI

इशान किशन (PIC Credit: Social Media)

Loading

मुंबई: झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) का प्रथम श्रेणी क्रिकेट (First Class Cricket) में नहीं खेलना और केवल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर ध्यान केंद्रित करने के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) इस धनाढ्य टी20 लीग (T20 League) में भागीदारी के लिए रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के कुछ मैचों में खेलना अनिवार्य कर सकता है।

पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारी पहले ही किशन को 16 फरवरी से जमशेदपुर में राजस्थान के खिलाफ होने वाले झारखंड के अंतिम लीग मैच में खेलने का निर्देश दे चुके हैं। किशन यात्रा से जुड़ी थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच से स्वदेश लौट गए थे और इसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला जो बीसीसीआई के अधिकारियों को नागवार गुजरा।

यही नहीं इस बीच उन्हें मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ बड़ौदा में अभ्यास करते हुए देखा गया जबकि उनकी रणजी टीम झारखंड अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी। इस बात पर आम सहमति है कि इसको लेकर कड़ी नीति बनाने की जरूरत है ताकि युवा खिलाड़ी केवल आईपीएल में खेलने को अपनी आदत नहीं बना सकें।

यह भी पढ़ें

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘बीसीसीआई के नीति निर्धारक इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं की कुछ खिलाड़ी लाल गेंद की क्रिकेट में नहीं खेलना चाहते हैं। अगर वह भारतीय टीम से बाहर हैं तो वह मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के कुछ मैच में खेलकर उसके बाद प्रथम श्रेणी सत्र के दौरान अपनी राज्य की टीम से नहीं जुड़ते हैं।”

उन्होंने कहा,‘‘खिलाड़ियों को ऐसा करने से रोकने के लिए बोर्ड रणजी ट्रॉफी के तीन-चार मैच में खेलना अनिवार्य कर सकता है। अगर खिलाड़ी ऐसा नहीं करता है तो वह आईपीएल में नहीं खेल सकता है और यहां तक कि अगर उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया तो वह आईपीएल नीलामी में भाग नहीं ले सकते हैं।”

अधिकारी ने कहा,‘‘राज्य इकाइयों का मानना है कि बीसीसीआई को इस संबंध में कुछ कड़े नियम बनाने चाहिए ताकि युवा खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी को हेय दृष्टि से ना देखें।” यह भी पता चला है कि भारतीय टीम प्रबंधन ऐसे खिलाड़ियों से परेशान है जो फिट होने पर भी रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलना चाहते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम हार्दिक पंड्या का मामला समझ सकते हैं क्योंकि उनका शरीर लाल गेंद की क्रिकेट के कार्यभार को सहन नहीं कर सकता। वह टेस्ट क्रिकेट के कार्यभार को नहीं झेल सकते हैं और उनका आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए फिट रहना भारत के लिए महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा,‘‘लेकिन कुछ अन्य युवा खिलाड़ी हैं जिनसे बात करने पर वह कहते हैं कि अभी वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इस चलन को किसी स्तर पर रोकना होगा।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ICC Player of the Month | ICC ने चुने इस महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, शमर जोसेफ-एमी हंटर का नाम शामि…
Next: David Warner | ‘अब युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का समय’, वॉर्नर बोले- मैंने अपना काम पूरा किया

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.