न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। Kotputli में मुख्य चौराहे के नजदीक व बस स्टैंड के सामने मेडिकल की दुकान पर डीएसटी (जिला विशेष टीम) व औषधि नियंत्रण टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के 400 कैप्सूल बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार दुकान से मेडिकल टीम को पकड़े गए कैप्सूल के बिल व खरीद का कोई ब्यौरा नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि कैप्सूल नशे के काम में आते हैं।
आपको बता दें कि टीम को कोटपूतली क्षेत्र में मेडिकल की दुकानों पर नशे की दवाइयां बिकने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने Kotputli में छापा मारा, जहां तलाशी के दौरान नशे के कैप्सूल बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कोटपूतली थानाधिकारी सहित स्थानीय पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा।

- बहरोड़ पंचायत समिति चुनाव परिणाम 2026: सभी वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची
- स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को
- बेटी की शादी में एक्टिव टीम सुरजपुरा ने सहयोग राशि देकर पेश की मिसाल
- कोटपूतली-बहरोड़ पंचायत चुनाव परिणाम LIVE: मतगणना शुरू
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, सुरक्षा गार्ड युवक की मौत