न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। Kotputli में मुख्य चौराहे के नजदीक व बस स्टैंड के सामने मेडिकल की दुकान पर डीएसटी (जिला विशेष टीम) व औषधि नियंत्रण टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के 400 कैप्सूल बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार दुकान से मेडिकल टीम को पकड़े गए कैप्सूल के बिल व खरीद का कोई ब्यौरा नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि कैप्सूल नशे के काम में आते हैं।
आपको बता दें कि टीम को कोटपूतली क्षेत्र में मेडिकल की दुकानों पर नशे की दवाइयां बिकने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने Kotputli में छापा मारा, जहां तलाशी के दौरान नशे के कैप्सूल बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कोटपूतली थानाधिकारी सहित स्थानीय पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा।

- जाम से बेहाल आमजन, सुभाष चौक पर यातायात के साथ प्रतिमा स्थल की गरिमा भी प्रभावित
- अरावली की पहाड़ियों में 500 साल पुराना बागौरी माता धाम
- भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए इंजीनियर सुभाष घोघड़
- महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंजा कोटपूतली, निकली भव्य शोभायात्रा
- आदर्श रामलीला मंडल की रामलीला में श्रीराम-भरत मिलन का सजीव चित्रण