शेरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन

नवगठित ग्राम पंचायत शेरपुरा में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी के सम्मान में बुनकर मोहल्ले में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सामाजिक प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने सरपंच और उनके परिजनों का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया।

शेरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन
शेरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन

अखिल भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जयपुर जिलाध्यक्ष लीलाधर वर्मा, समाजसेवी डॉ. पूरणमल बुनकर और हरिराम वर्मा ने साफा व शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंटकर सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन किया।

शेरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन
शेरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन

सम्मान से अभिभूत सरपंच शारदा देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए सभी ग्रामवासियों को साथ लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान और जनहित के कार्य उनकी प्राथमिकता रहेंगे।

शेरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन
शेरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन

समाजसेवी डॉ. पूरणमल बुनकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करें। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों में आपसी तालमेल और सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

लीलाधर वर्मा और हरिराम वर्मा ने कहा कि सामाजिक एकजुटता एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से ही गांव विकास की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने सरपंच से जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार बुनकर, कैलाश चंद वर्मा, नरेश सिवोडिया, सोहन लाल बुनकर, राकेश कुमार रैगर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Author

Leave a Comment