
पंचायतों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का लिया संकल्प, ग्रामीण विकास को गति देना रहेगी प्राथमिकता
न्यूज़ चक्र नारायणपुर। ग्रामीण विकास की बुनियाद मानी जाने वाली ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने और उनकी समस्याओं को एकजुट होकर उठाने की दिशा में नवगठित नारायणपुर पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंचों ने नई पहल की है। शनिवार शाम आयोजित सरपंच संघ की बैठक में जोधपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच राकेश यादव को सर्वसम्मति से नारायणपुर सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंच शामिल हुए। सर्वसम्मति से हुए इस चयन को पंचायतों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बानसूर – कोटपूतली रोड पर हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत
अध्यक्ष चुने जाने के बाद राकेश यादव ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करना और गांवों में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की समस्याओं, पंचायत राज व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और ग्रामीणों के हितों से जुड़े विषयों को राजस्थान सरपंच संघ के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
