
न्यूज़ चक्र, बानसूर। कोटपूतली के निकटवर्ती बानसूर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चोरों युवक बानसूर के कानपुरा गांव की दौलतसिंह की ढाणी के समीप के बताये जा रहे है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बानसूर – कोटपूतली रोड पर नई सड़क बस स्टैंड के समीप हुआ। एक जीप व बाइक की आमने – सामने की टक्कर हुई।
विराटनगर बस स्टैंड पर हादसा, बेक़ाबू कैंटर ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार युवक शादी के कपडे खरीदने बानसूर आये थे, घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों के शव को बानसूर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सभी की उम्र 18 से 20 है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
- कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला
- पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन
- कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान
- पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल






