बानसूर के हरसोरा के निकट हुआ हादसा, स्कूटी सवार 2 महिलाओं को बोलेरो ने मारी टक्कर
गुरुवार को नई सड़क बस स्टैंड के समीप सड़क हादसे में चार भाइयों की गई थी जान
न्यूज़ चक्र, बानसूर। कोटपूतली के निकटवर्ती बानसूर में जहां गुरुवार रात्रि नई सड़क बस स्टैंड के समीप हुए सड़क हादसे में चार भाइयों की मौत हो गई थी, वहीं शुक्रवार को बानसूर के हरसोरा के निकट हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरसोरा के मल्लूवास कट के पास बोलेरो कार व स्कूटी में टक्कर हुई, जिसमें स्कूटी सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे की शिकार ममता देवी प्रजापत व सरती प्रजापत की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार महिला अपने गांव मललूवास जा रही थी। थाना पुलिस ने महिलाओं के शव को बानसूर मोर्चरी में रखवाया है व घटना की जानकारी जुटा रही है।
कोटपूतली नगर परिषद का हुआ विस्तार, देखिए कौनसे गावों की बदलेगी तस्वीर
आपको बता दें कि एक दिन पूर्व ही यानी गुरुवार देर शाम बानसूर में नई सड़क बस स्टैंड के समीप एक जीप व बाइक की आपसी टक्कर में 4 भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं आज फिर हुए सड़क हादसे से पूरा कस्बा स्तब्ध है।
- पावटा-प्रागपुरा में सेवा सेतु अभियान कल से, वार्डवार लगेंगे शिविर
- आदर्श रामलीला मंडल पावटा के कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से जीवंत किया ताड़का वध प्रसंग
- कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग
- आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर, चार सप्ताह तक चला प्रशिक्षण
- केशवाना रीको एरिया में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख रुपये से अधिक की जुआ राशि जब्त