कोटपूतली के चौकी गोरधनपुरा पंचायत भवन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अशोक यादव का जन्मदिवस ‘ निशुल्क चिकित्सा शिविर’ का आयोजन कर मनाया गया।
शिविर में डॉक्टर अखिलेश यादव, डॉ मोहन चोपड़ा, डॉक्टर योगिता जांगिड़, डॉ अपूर्वा दीक्षित, डॉक्टर गरिमा चौधरी व जितेंद्र योगी ने अपनी सेवाएं दी व साथ ही इस दौरान समाजसेवी सुरेश यादव, एडवोकेट राजेश, राव मनोज, योगेश जागीरदार, विजय यादव, राजेंद्र यादव, दीपचंद स्वामी, आशीष यादव, राजेश धानका व श्यामसुंदर यादव ने व्यवस्थाएं संभाली।
भारत जोड़ो यात्रा : तैयारी में जुटा ‘यूथ’, झालावाड़ से अलवर तक चलेगें राहुल के साथ
डॉ. अशोक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों ने विभिन्न रोगों का परामर्श लिया व चिकित्सकीय टीम द्वारा उन्हें दवाइयां भी दी गई।
डॉ यादव ने बताया कि जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर सेवा कार्य करते हैं। यादव ने बताया कि इन दिनों सर्दी का मौसम रहने से लोगों में खांसी जुकाम सहित अस्थमा की शिकायत होने लगती है। ऐसे में उन्हें प्रतिदिन गुनगुने पानी का प्रयोग करना चाहिए व शरीर में रोग के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
- सूखा दिवस की पालना के लिए आबकारी विभाग की सख्ती
- बाइक सवार महेन्द्र कुमावत की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
- पंचायतीराज चुनाव: 28 और 30 अक्टूबर को होगा मतदान, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी वोटिंग
- निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास यादव का गांव-ढाणियों में निरंतर जनसंपर्क जारी
- पंचायतीराज चुनाव: कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज से रवाना होंगे मतदान दल