जेसीबी से साबी नदी का सीना छलनी कर रहे मिट्टी खननकर्ता

बहरोड़ स्थित साबी नदी क्षेत्र में मिट्टी खनन की गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। कारोड़ा गांव में शराब फैक्ट्री के पास नदी के पेटे में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई किए जाने और डंपरों के जरिए मिट्टी ले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, मौके पर एक जेसीबी मशीन के साथ तीन से चार डंपर लगातार मिट्टी परिवहन में लगे हुए हैं।

जेसीबी से साबी नदी का सीना छलनी कर रहे मिट्टी खननकर्ता
जेसीबी से साबी नदी का सीना छलनी कर रहे मिट्टी खननकर्ता

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी क्षेत्र में खुलेआम हो रही खुदाई से प्राकृतिक भू-भाग में बदलाव आ रहा है। यदि इस पर समय रहते रोक नहीं लगी तो नदी के पेटे और आसपास के पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने इस गतिविधि पर निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जरूरत जताई है।

जेसीबी से साबी नदी का सीना छलनी कर रहे मिट्टी खननकर्ता
जेसीबी से साबी नदी का सीना छलनी कर रहे मिट्टी खननकर्ता

ग्रामीणों ने वन्यजीवों को लेकर भी चिंता जाहिर की है। साबी नदी का पेटा और आसपास का इलाका जंगली जानवरों के लिए प्राकृतिक आश्रय स्थल है। ऐसे में मशीनों से खुदाई और डंपरों की लगातार आवाजाही वन्यजीवों के विचरण क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है।

मामले पर बहरोड़ तहसीलदार अनिल कुमार ने कहा कि साबी नदी में चल रही गतिविधि को आज ही मौके पर दिखवाया जाएगा। जांच में यदि अवैध खनन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author

Leave a Comment