Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • शहीद शैलेन्द्र मीणा के नाम पर होगा खड़ब का राजकीय स्कूल, राज्यमंत्री ने की घोषणा
  • Jaipur
  • Kotputli

शहीद शैलेन्द्र मीणा के नाम पर होगा खड़ब का राजकीय स्कूल, राज्यमंत्री ने की घोषणा

News Chakra January 30, 2021
Khadab's state school will be in the name of Shaheed Shailendra Meena

न्यूज चक्र, कोटपूतली। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री ने आज खड़ब के राजकीय विद्यालय का नाम बदलकर गांव के शहीद शैलेन्द्र मीणा के नाम पर किए जाने की घोषणा की, साथ ही कहा कि विद्यालय की चारदीवारी व हाॅल का निर्माण भी यहां करवाया जाएगा। राज्यमंत्री ने शहीद की मूर्ती अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खड़ब गांव की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां पेयजल की समस्या रहती है, मेरी कौशिश होगी कि जल्दी ही यहां आसपास के 10-12 गांवों को शामिल कर पेयजल योजना के तहत कार्य कर पेयजल की समस्या का निराकरण किया जाएगा।

saheed shalindra meena 1

इसके लिए राज्यमंत्री ने कार्य की रूपरेखा बताते हुए कहा कि नदी क्षेत्र के आसपास पेयजल की व्यवस्था कर उसे पाईपलाईन के जरिए गांवों से जोड़ने की कौशिश होगी। इस कार्य के दौरान अगर किसी के खेत या मकान के समीप से होकर लाईन गुजरती है तो वो सरकार का सहयोग करे, ना कि आपसी खटर-पटर कर व्यवधान पैदा करें।

राज्यमंत्री ने अपने संबोधिन में कहा कि हमें पूर्व सरपंचों या जनप्रतिनिधियों के कार्य पर टीका- टिप्पणी ना करके विकास कार्यों के बारे में सोचना चाहिए। इस अवसर पर रूपनाथ महाराज, प्रेमनाथ महाराज गोगामेड़ी, महावीर दास त्यागी, बड़ा मंदिर खड़ब, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा, कांतीलाल मीणा, विधायक थानागाजी, घनश्याम मेहर पूर्व विधायक टोडाभीम, जगदीश मीणा, मालाराम गुर्जर, गोकुलचंद आर्य, दाताराम जाट सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े…आजादी के 7 दशक बाद भी गांव प्यासा…click here

Chat on WhatsApp

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक ‘पांचजन्य’ का विमोचन, विशेषांक में मोदी सहित 20 विद्धानों के आलेख पढ़े
Next: पावटा में मनाया गया सांसद दिया कुमारी का जन्मदिन

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.