श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक ‘पांचजन्य’ का विमोचन, विशेषांक में मोदी सहित 20 विद्धानों के आलेख पढ़े

News Chakra । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर पांच शताब्दी की तपस्या का फल है। राम मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा। उन्होंने भारत माता मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास पर प्रकाशित विशेषांक ‘पांचजन्य’ का विमोचन किया।

स्वांत रंजन ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर बनने से हिंदू समाज का मनोबल फिर से उठ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहा निधि समर्पण अभियान श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की तरह सम्पूर्ण हिंदू समाज को जोड़ने वाला है ।

यह भी पढ़े…कोटपूतली में यहां नरक से होकर गुजरता का स्वर्ग का रास्ता…click here

उल्लेखनीय है कि पांचजन्य के श्रीराम जन्म भूमि विशेषांक में विद्वान लेखकों के लेख है। 116 पेज के विशेषांक में 20 लेखकों के आलेख प्रकाशित किए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नृपेंद्र मिश्र, मीनाक्षी जैन, बलवीर सिंह करुण, सरोज बाला, मालिनी अवस्थी, डेविड फ्राले, फ्रांस्वा गोतिए, स्वामी अवधेशानंद, लालकृष्ण आडवानी, तरुण विजय के आलेखों को सम्मिलित किया गया है। इनके अलावा रज्जू भैया, बाला साहब देवरस, हो. वे. शेषाद्री, अशोक सिंघल, अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व प्रकाशित आलेखों को सम्मिलित किया गया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।