डाबला रोड़ निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम, राज्यमंत्री ने कहा- स्वच्छ व प्रदुषण मुक्त कोटपूतली बनाएगें

डाबला रोड़ निर्माण कार्य के लिए 12 करोड़ 22 लाख रूपए की राशि स्वीकृति के लिए सीएम का जताया आभार

न्यूज चक्र। कोटपूतली के मैन चैराहे से दो किमी तक बनने वाले सीसी व डामर सड़क निर्माण कार्य के लिए आज शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव ने कहा कि शीघ्र ही डाबला रोड़ की परेशानियों से शहरवासियोें को निजात मिलेगी। इस निर्माण कार्य के दौरान कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ सकता है, या कुछ लोगों के आंशिक निर्माण भी तोड़े जा सकते हैं, इसलिए जनता विकास कार्याे में सहयोग करे। सरकार कोटपूतली के विकास के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने कहा कि कोटपूतली में बाईपास बनना भी प्रस्तावित हैं, जिसका कार्य पूरा होने पर यातायात और अधिक सुगम हो सकेगा। लेकिन यह तभी संभव हो सकेगा जब लोगों का सहयोग मिलेगा।

कोटपूतली में नरक से होकर गुजर रहा स्वर्ग का रास्ता click here…

इस अवसर पर थानागाजी विधायक कांतीचंद्र मीणा, महंत प्रेमनाथ महाराज, नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सैनी, उपाध्यक्ष अशोक शरण, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष छीतरमल सैनी, जगदीश मीणा, एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा, विराट यादव, पार्षद रामकुंवार सैनी, रेणु अग्रवाल व दुर्गाप्रसाद सैनी सहित कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। @ Seetaram Gupta.

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।