किसानों को डर एमएसपी नहीं मिलेगी, सरकार को कृषि बिल वापिस लेने चाहिए- मीणा

न्यूज चक्र। कोटपूतली के आर जे 32 होटल पर मीणा समाज के लोगो द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, थानागाजी विधायक कांतिचंद्र मीना, गोगामेड़ी के महंत प्रेमनाथ महाराज का कोटपूतली पहुचने पर स्वागत किया गया। मीणा जयपुर से कोटपूतली के खडब गाव में शहीद शैलेन्द्र मीणा के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने जाते वक्त कोटपूतली रुके, जहां समाज के लोगों द्वारा उनका माला व शाल उढ़ाकर सम्मान किया गया।

मीणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज किसान परेशान हैं, उनको अभी भी डर है कि एमएसपी का भाव मिलेगाा या नहीं, उन्होंने कहा कि राजस्थान में स्थिति ठीक है। राजस्थान सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग वाजिब हैं, सरकार को तीनों कृषि बिल वापिस लेने चाहिए।

इस अवसर पर बाबूलाल मीणा, जयप्रकाश मीणा, बहादुर सिंह मीणा, संदीप मीणा डायरेक्टर आर जे 32 एव यूनिक्स फार्मा, डा. अभिलाश मीणा, किशन बंसल, जगदीश मीणा पावटा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

समाचार अपने व्हाट्सअप पर प्राप्त करने के लिए अपना नाम भेजें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।