खाटूश्यामजी में दो नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की मुलाकात

पावटा-प्रागपुरा से नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष मीना देवी ने रविवार को खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया और क्षेत्र की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। उनके साथ पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी भी मौजूद रहे।

खाटूश्यामजी में दो नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की मुलाकात
खाटूश्यामजी में दो नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की मुलाकात

धार्मिक यात्रा के दौरान मीना देवी और अजय सैनी ने खाटूश्यामजी नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन विनीता पूनिया से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी। वहीं विनीता पूनिया ने भी मीना देवी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

खाटूश्यामजी में दो नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की मुलाकात
खाटूश्यामजी में दो नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की मुलाकात

इस शिष्टाचार भेंट में दोनों नगरपालिका क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं और स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहरी विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने आपसी तालमेल बनाए रखने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीख लेकर अपने-अपने क्षेत्र में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

Author

Leave a Comment