Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • आज के समाचार , जानिए कोटपूतली की हलचल
  • Rajasthan News
  • Kotputli

आज के समाचार , जानिए कोटपूतली की हलचल

News Chakra January 21, 2023
आज के समाचार

आज के समाचार

  • महाविद्यालय में सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रम आयोजित
  • दांतिल में 2 फरवरी को होगी दौड़ प्रतियोगिता, पोस्टर का हुआ विमोचन
  • 11 फरवरी को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैठक का आयोजन
  • किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
आज के समाचार

महाविद्यालय में सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रम आयोजित

न्यूज चक्र, कोटपूतली। (आज के समाचार ) शहर के पाना देवी मोरीजावाला राजकीय कन्या महाविधालय में आयोजित की जा रही सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रमों में शुक्रवार को समुह व एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

एकल नृत्य में दीपिका कंवर ने प्रथम, पलक ने द्वितीय व दिव्या टांक ने तृतीय स्थान व समुह नृत्य में निधि एण्ड टीम ने प्रथम, निशा एण्ड टीम ने द्वितीय एवं पलक एण्ड टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार फैंसी पोशाक में दिव्या टांक प्रथम एवं निकिता बंसल द्वितीय स्थान पर रही। खेल प्रतियोगिताओं में बीए तृतीय व स्नातकोत्तर की टीम खो खो में सामुहिक रूप से विजेता रही। बैडमिंटन में वर्षा शर्मा ने प्रथम, पूजा गुर्जर ने द्वितीय व समीक्षा जांगिड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

100 मी. दौड़ में प्रमिला ने प्रथम, कविता गुर्जर ने द्वितीय व संतोष कसाना ने तृतीय, 200 मी. में सीमा सैनी ने प्रथम, पूजा गुर्जर ने द्वितीय व रिया कसाना ने तृतीय, 400 मी. रिले दौड़ में निशा सैन एण्ड टीम ने प्रथम, प्रमिला एण्ड टीम ने द्वितीय व निकिता सैनी एण्ड टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान महाविधालय स्टॉफ सदस्य व छात्रायें मौजूद रही।

दांतिल में 2 फरवरी को होगी दौड़ प्रतियोगिता, पोस्टर का हुआ विमोचन

आज के समाचार

कोटपूतली के ग्राम दांतिल में स्व. इंद्रसिंह भाटी की स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 फरवरी को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान को तैयार किया जा रहा है।
दौड़ प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान रामकिशोर, शिवराम सिंह तंवर, कोच बलवीर सिंह समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

11 फरवरी को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैठक का आयोजन

आज के समाचार

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला एवं सैशन न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसको लेकर एडीजे प्रथम भारत भूषण शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में न्यायालयों में लम्बित राजीनामा योग्य मोटर वाहन अधिकरण एमएसीटी के प्रकरणों में सुलह वार्ता के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण बाबत चर्चा की गई।

सचिन पायलट: पेपर लीक प्रकरण पर मन आहत, पुख्ता ‘इंतजाम’ करना पड़ेगा !

इस दौरान बीमा कम्पनी अधिवक्ता जयसिंह शेखावत, विमल गोयल, ज्ञानवलक्य शर्मा, अशोक कुमार, चेतन्य मीणा, जितेन्द्र रावत, गोपाल गुप्ता, सौरभ, विकास यादव, हजारी लाल गुर्जर, उदयसिंह तंवर, पीके जोशी, मुकेश चनेजा समेत एसबीआई बैंक से जीपी मीणा, बैंक ऑफ बड़ौदा से अमीचन्द शेरसिया, कैनरा बैंक से विकाश शर्मा, यूको बैंक से कृष्णकुमार शर्मा, आईसीआईसीआई बैंक से चन्द्रकान्त सिंगल, आईडीबीआई बैंक से कमलेश यादव, सैन्ट्रल बैंक से दिनेश कुमार, युनियन बैंक से महेन्द्र गुप्ता, युनियन बैंक पावटा से रामकरण मीणा आदि मौजूद रहे।

किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

कोटपूतली युवा रेवॉल्युशन के अध्यक्ष एड.मनोज चैधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर पालावृष्टि के कारण किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। चैधरी ने पत्र में लिखा कि कोटपूतली के आसपास के क्षेत्र में अनेक गांवों में पालावृष्टि के कारण किसानों की फसलें खराब हो गई हैं।

gmail कैसे बनाये। सीखिए complete Tecno Gyan, बनिए web expert. EP 1

ग्राम पेजुका, बसई, जाहीदपुरा, नांगड़ीवास, भालोजी, दादूका, नांगल पंडितपुरा आदि गांवों के किसान सिर्फ खेती बाड़ी पर निर्भर हैं, उन्होंने सरकार से पीड़ित किसानों के नुकसान की गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करवाकर शीघ्र राहत प्रदान किये जाने की मांग की।

वहीं निकटवर्ती ग्राम पेजुका के किसानों ने युवा रेवॉल्युशन अध्यक्ष एड. मनोज चैधरी के नेतृत्व में एकत्रित होकर किसानों की खराब हुई फसल से स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाते हुए उचित मुआवजे की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष
  • पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत
  • राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी
  • पावटा राजस्व रिकॉर्ड विवाद पर रोष: बार एसोसिएशन का एक दिवसीय वर्क सस्पेंड
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान की शुरुआत

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पेपर लीक प्रकरण ने पकड़ा तूल, अब 19 को अलवर में उपेन यादव करेगें महारैली
Next: टोल पर अव्यवस्थाओं से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, टोल बंद कराने की मांग

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-984221887-17755789700666843287912571282050.jpg
  • Top news

पावटा राजस्व रिकॉर्ड विवाद पर रोष: बार एसोसिएशन का एक दिवसीय वर्क सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.