सचिन पायलट: पेपर लीक प्रकरण पर मन आहत, पुख्ता ‘इंतजाम’ करना पड़ेगा !

न्यूज चक्र, कोटपूतली। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार में हुए पेपर लीक पर चिंता जाहिर की है। पायलट ने कहा कि ‘ बच्चे मेहनत करते हैं। पढ़ाई करते हैं। पैसा इक्क्ठा कर, ट्यूशन कर एक्जाम देने जाते है और वहां उन्हें पता लगता है कि पेपर लीक हो गया है। इससे वो भी दुखी होते हैं, हम भी दुखी होते हैं।

सचिन पायलट

कोटपूतली: जन आक्रोश महासभा में छाया विकास हत्याकांड मामला, ‘किरोड़ी बाबा’ 

पायलट ने आगे कहा कि खुशी है सरकार ने कार्रवाई की है, लेकिन एक के बाद एक यह प्रकरण हो रहा है इससे मन आहत होता है। हमें पुख्ता इंतजाम करना पड़ेगा। लोगों का विश्वास जीतना पड़ेगा। पायलट ने इशारों में कहा कि ‘अभी बड़े स्तर पर, बड़े ताकतवर लोगों तक’ सरकार के हाथ नहीं पहुंचे हैं। पायलट ने कहा कि मुझे विश्वास है इस दिशा में काम होगा।

खनन माफिया के शिकंजे में बुचारा बांध, ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर से लगाई बांध को बचाने की गुहार

सचिन पायलट: 26 जनवरी से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

पायलट ने कहा कि 5-5 सरकार बदलने वाली परिपाटी को खत्म करना होगा। 26 जनवरी से कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। हमें इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी के कार्यों से अवगत कराना होगा। अभी चुनाव में 10-11 महीने का समय है। अगर हमने मेहनत व लगन से जनता का विश्वास जीत लिया तो प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनेगी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।