KOTPUTLI: पूतली कट के पास हादसा, युवक घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। दिल्ली जयपुर हाईवे पर पूतली कट के समीप मोटरसाइकिल में आपसी भिड़ंत के चलते एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

KOTPUTLI: पूतली कट के पास हादसा, युवक घायल

बीडीएम चौकी प्रभारी भवानी सिंह के अनुसार हादसे में कोटपूतली के लक्ष्मी नगर निवासी दिनेश पुत्र मोठूराम उम्र 27 साल, घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बीडीएम जिला अस्पताल में लाया गया है। हादसे के बाद दिनेश के परिचित महेश सैनी को सूचित किया गया है, साथ ही युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।