शहर में फायरिंग, 2 दिन बाद पुलिस तक पहुंची सूचना, मामला दर्ज

ब्रेकिंग- कोटपूतली

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। दो दिन पहले यानी 31 मई की रात्रि को कोटपूतली में गोली चल गई, और किसी को कानों कान खबर तक नहीं हो पाई। मामले का खुलासा जयपुर s.m.s. के डॉक्टरों से मिली सूचना के बाद हो पाया जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त सूचना के मुताबिक घटना दिल्ली- जयपुर हाईवे पर बानसूर मोड की है, जहां 31 मई की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद घायल शख्स को कोटपूतली के राजकीय BDM जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने पुलिस को बिना सूचना दिए, जयपुर रेफर कर दिया और अब 48 घंटे बाद s.m.s. अस्पताल द्वारा कोटपूतली पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है और घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

शहर में फायरिंग, 2 दिन बाद पुलिस तक पहुंची सूचना, मामला दर्ज
घटनास्थल का मौका मुआयना करते पुलिस अधिकारी

चिकित्सकों की लापरवाही, तो पुलिस सूचना तंत्र भी फेल

सूचना के बाद कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वां डीवाईएसपी दिनेश यादव व थानाधिकारी दिलीप सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लेकिन इस घटना में जहां BDM जिला अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही सामने आई है वहीं कोटपूतली पुलिस का सूचना तंत्र भी फेल नजर आया है।

शहर में फायरिंग, 2 दिन बाद पुलिस तक पहुंची सूचना, मामला दर्ज
शहर में फायरिंग, 2 दिन बाद पुलिस तक पहुंची सूचना, मामला दर्ज

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।