न्यूज़ चक्र कोटपूतली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए कोटपूतली उपखंड क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों व कार्यालय प्रभारियों ने अपने- अपने कार्यालयों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व इस दिवस की सार्थकता का संदेश दिया।
ग्राम पंचायत खेड़ा निहालपुरा में संतोष वर्मा व अन्य ने किया पौधारोपण
आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 5 जून 1972 को मनाया था. विश्व पर्यावरण दिवस की हर साल एक थीम होती है. इस साल की थीम “Ecosystem Restoration” है. जिसका हिंदी शब्द पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली है. आसान शब्दों में कहें तो, पृथ्वी को अच्छी अवस्था में लाना है.
ग्राम पंचायत पनियाला में सरपंच लक्ष्मण रावत ने पर्यावरण दिवस पर मोक्ष धाम पर पौधारोपण किया। इस मौके पर कृषि पर्यवेक्षक नेकीराम सामोता,अड़ी साल, एडवोकेट अशोक, सुरेश, सतपाल, कृष्ण व ग्रामवासियों ने मिलकर पौधारोपण किया और सभी पंचायतवासियों से अपील कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें।
हमें याद रखना चाहिए कि ऐसे छोटे- छोटे प्रयासों से हम प्रकृति के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। क्योंकि अगर प्रकृति संरक्षित है तो मानवीय जीवन सुरक्षित है। ऐसे ही संदेशों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देश- दुनिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण बहुत सारे आयोजन नहीं हो रहे हैं।
कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वां व डीवाईएसपी दिनेश यादव की मौजूदगी व भाजपा नेता शंकर कसाना के नेतृत्व में कोटपूतली के परिवहन कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में पौधारोपण किया गया, साथ ही परिंडे लगाए गए।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।