न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। ‘सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाए हम’ इसी भावना को चरितार्थ करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर आओ साथ चलें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल के निर्देश पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने ग्राम सुदरपुरा (ढाढ़ा) में संस्था द्वारा तैयार किए गए केशव बाग में 100 पौधे लगाये गए।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आओ साथ चले संस्था के कार्यकर्ता पेड़ लगाते हुये।
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक मित्तल ने कहा कि आज तेजी से पेड़ घट रहे है, जो हमारे जीवन के लिए खतरा हैं। जिसे आज हम कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी संस्था की ओर से सैकड़ों पेड़ लगाकर गांव में केशव बाग स्थापित किया गया था।
कार्यकर्ताओं में सरपंच उमेश यादव, माजिद खान, महेश सैन, मुकेश पोसवाल, सचिन पोसवाल, भवानी सिंह, अजय, यशपाल, गिरधारी कुमावत, कैलाश मीना आदि उपस्थित थे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।